Here is the detailed information about RSSB Women Supervisor Syllabus & Exam Pattern 2026, including eligibility criteria, application fee, last date, and direct official links.
RSSB Supervisor (Woman) 2026: Detailed Syllabus & Exam Pattern
परीक्षा विहंगम दृश्य (Exam Overview)
- पद (Post): Supervisor (Woman) / पर्यवेक्षक (महिला)
- स्तर (Level): स्नातक (Graduation)
- समय (Duration): 3 घंटे
- कुल प्रश्न (Total Questions): 150
- कुल अंक (Total Marks): 200
- नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): 1/3 अंक
Scheme of Examination (परीक्षा पैटर्न)
Part-1 (115 Marks)
| Subject (विषय) | Marks (अंक) |
|---|---|
| General Hindi (सामान्य हिंदी) | 25 |
| General English (सामान्य अंग्रेजी) | 15 |
| Mathematics & General Reasoning (गणित एवं सामान्य तर्क शक्ति) | 25 |
| General Knowledge (Rajasthan GK & Daily Science) | 30 |
| Managerial Qualities (प्रबंधकीय गुण) | 20 |
Part-2 (85 Marks) – विशिष्ट विषय
| Subject (विषय) | Marks (अंक) |
|---|---|
| Nutrition and Health Knowledge (पोषण व स्वास्थ्य का ज्ञान) | 65 |
| Early Child Care and Education (शिशु की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा) | 20 |
Detailed Syllabus (विस्तृत पाठ्यक्रम)
1. सामान्य हिंदी (General Hindi) 25 Marks
- सन्धि और संधि विच्छेद।
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- पर्यायवाची शब्द।
- विलोम शब्द।
- अनेकार्थक शब्द।
- शब्द – युग्म।
- शब्द – शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण।
- वाक्य – शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण।
- वाच्य : कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग।
- क्रिया : सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएं।
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
2. General English 15 Marks
- Tenses/Sequence of Tenses
- Voice: Active and Passive
- Narration: Direct and Indirect
- Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa
- Use of Articles and Determiners
- Use of Prepositions
- Translation of Simple Sentences from Hindi to English and vice-versa
- Correction of Sentences including Subject, Verb Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words
wrongly used - Glossary of Official, Technical Terms (with their Hindi Versions)
- Synonyms & Antonyms
- One word substitution
- Forming new words by using prefixes and suffixes
3. Mathematics & General Reasoning 25 Marks
- गणित (Mathematics): अनुपात एवं समानुपात (Ratio & Proportion), प्रतिशत (Percentage), लाभ
एवं हानि (Profit & Loss), बट्टा (Discount), साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest)। - तार्किक दक्षता (Logical Reasoning): कथन एवं मान्यताएं, कथन एवं तर्क, कथन एवं निष्कर्ष।
- विश्लेषणात्मक तर्क क्षमता (Analytical Reasoning): दिशा बोध (Direction Sense), आयु
संबंधी समस्याएं (Age Problems)। - मानसिक योग्यता (Mental Ability): बेमेल छांटना (Odd one out), कूटवाचन (Coding-Decoding)
संबंधी।
4. General Knowledge 30 Marks
- राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, परंपराएं, साहित्य और विरासत एवं भूगोल (History, Art, Culture,
Geography of Rajasthan)। - दैनिक विज्ञान (Daily Science)।
- विश्व, भारत तथा राजस्थान की समसामयिकी (Current Affairs – World, India, Rajasthan)।
5. Managerial Qualities (प्रबंधकीय गुण) 20 Marks
- नेतृत्व विकास – नेतृत्व क्षमता, गुण एवं कौशल।
- आंतरिक गवर्नेंस – समन्वय (Coordination), समूह कार्य (Group Work), टीम वर्क (Team Work)।
- सम्प्रेषण (Communication): परिभाषा, प्रकृति, माध्यम एवं अवरोध।
- समय प्रबंधन (Time Management)।
- सामुदायिक संगठन एवं मोबिलाइजेशन: समुदाय एवं सामुदायिक संगठन की समझ, सामुदायिक संगठन के सिद्धांत,
सामुदायिक विकास एवं जन भागीदारी।
(Part-2) पोषण व स्वास्थ्य का ज्ञान तथा योजनाएं 65 Marks
- 1. पोषण (10 अंक): संतुलित आहार, मैक्रो एवं माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (कैलोरी, प्रोटीन,
विटामिन, सूक्ष्म खनिज तत्व जैसे- आयोडीन, विटामिन ए, आयरन, जिंक, विटामिन्स तथा कैल्शियम) की कमी से होने
वाली बीमारियां एवं उनकी रोकथाम। - 2. जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण का महत्व (08 अंक): किशोरावस्था, गर्भावस्था, धात्री
माताएं, नवजात, शिशु, बाल्यावस्था, वयस्क। - 3. गर्भवती की देखभाल (08 अंक): गर्भावस्था में वजन की निगरानी, मातृ शिशु रक्षा,
गर्भावस्था में खतरों से बचाव, गर्भावस्था में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच। - 4. टीकाकरण (08 अंक): राष्ट्रीय टीकाकरण के अन्तर्गत लगने वाले टीके, टीकाकरण का महत्व,
टीकाकरण न होने का दुष्प्रभाव। - 5. स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न कार्यक्रम (15 अंक): एनआरएचएम (NRHM) एवं आईसीडीएस
(ICDS) अन्तर्गत संचालित योजनाओं के साथ समेकित बाल विकास सेवाओं का परिचय, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं
उद्देश्य, समेकित बाल विकास सेवाओं के अन्तर्गत प्रदत्त सेवाएं एवं संचालित योजनाएं। - 6. कुपोषण (08 अंक): जन्म से पूर्व – कारण एवं संरक्षण के उपाय, जन्म के बाद – कारण एवं
संरक्षण से रोकथाम के उपाय। - 7. सामान्य बीमारियों की जानकारी (08 अंक): दस्त, उल्टी, आंखों एवं नाल का संक्रमण, खसरा,
गलघोटू, टिटनेस, कालीखांसी, टीबी, निमोनिया।
(Part-2) शिशु की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा 20 Marks
- 1. बाल विकास का परिचय (10 अंक): बुनियादी अवधारणाएं, वृद्धि एवं विकास को परिलक्षित करने
वाले सिद्धांत, विकास के महत्वपूर्ण चरण, अनुवांशिकता और पर्यावरण का बाल विकास पर प्रभाव, प्रि-नेटल (प्रसव
पूर्व) विकास, प्रथम तीन वर्ष में विकास, 3 से 6 वर्ष के मध्य विकास। - 2. शाला पूर्व शिक्षा परिचय (10 अंक): शाला पूर्व शिक्षा – अवधारणा एवं औचित्य, आयु अनुरूप
सीखने की श्रेणियां और स्तर, बच्चे के सीखने की प्रक्रिया और मानसिक क्षमताएं, शारीरिक एवं गत्यात्मक विकास,
संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, सृजनात्मक एवं सौन्दर्य बोध का विकास।
Download Official Notification PDF